जब नोरा को मिला 'प्यार में धोखा'
नोरा फतेही एक लोकप्रिय मॉडल और अभिनेत्री हैं। नोरा का जन्म 6 फरवरी 1992 को मोरक्कन, कनाडा में हुआ था। नोरा के माता-पिता मोरक्कन, कनाडा में रहते हैं। नोरा ने भारत में काफी लोकप्रियता हासिल की है। नोरा हिंदी, पंजाबी, फ्रेंच और अरबी बोल सकती हैं।
नोरा फतेही जानी - मानी मॉडल्स में से एक है। नोरा अपने डांस के लिए भी इंडिया में काफी पॉपुलर है और उसके एक-एक डांस मूव्स पर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं। नोरा को उनके डांस की वजह से इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में 'दिलबर गर्ल' नाम से जाना जाता है। लेकिन नोरा पार एक टाइम ऐसा भी आया जब 'दिलबर गर्ल' का किसी ने दिल तोड़ दिया।
नोरा की अनसुनी कहानी
नोरा इन दिनों डांस शो 'झलक दिखला जा सीजन-10' को होस्ट कर रही थी। शो में श्रीति झा ने अपने कोरियोग्राफर विवेक चौधरी के साथ नोरा के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर परफॉर्म किया और तभी श्रीति की परफॉरमेंस देख कर नोरा काफ़ी इमोशनल हो गई, और नोरा ने तब अपनी लाइफ का एक अहम हिस्सा सभी के साथ शेयर किया , जो अभी तक अनसुना था। श्रीति झा का डांस परफॉर्मेंस देखने के बाद सभी ने उनकी खूब तारीफ की और जब नोरा को पूछा गया कि उनको डांस कैसा लगा तभी वो काफी भावुक हो गई थी। श्रीति के डांस की तरफ के साथ नोरा ने कहा' जब मेरे इस गाने (बड़ा पछताओगे) की शूटिंग चल रही थी, वो टाइम मेरे लिए काफी मुश्किल टाइम था और मैं अपने आप को इस गाने के साथ जोड़ कर परफॉर्म कर रही थी'
नोरा ने कहा, "सभी लड़कियाँ अपने जीवन में कम से कम एक बार ब्रेकअप से जरूर गुज़रती है। मेरे लिए ये टाइम काफी मुश्किल था और मैं इस दर्द से काफी टूट चुकी थी। लेकिन इस ब्रेकअप ने मुझे काफी बदल दिया है।"
एक इंटरव्यू में नोरा ने बताया ब्रेकअप के बाद नोरा 2 महीनों तक डिप्रेशन में चली गई थी और ये टाइम उसके लिए काफी मुश्किल था।बताया जाता है कि नोरा अंगद बेदी को डेट कर रही थी। बाद में नोरा से ब्रेकअप के बाद अंगद ने नेहा धूपिया के साथ शादी कर ली
ये भी पढ़े : 15 Years Of ‘Mastani’ In Bollywood
Read More :- https://karanlehar.com/
0 Comments